{"_id":"44-194910","slug":"Mahoba-194910-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई बिना नहाए स्कूल गया तो कोई आफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई बिना नहाए स्कूल गया तो कोई आफिस
Mahoba
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जलनिगम की उदासीनता के चलते ऊंचाई के इलाकाें में पेयजल संकट गहरा गया है। दो दिनाें से पानी की आपूर्ति न होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बावजूद इसके जलनिगम अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
शहर में उर्मिल बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है। परंतु पानी की सप्लाई नियमित न किये जाने से लोगाें को भीषण गर्मी में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पानी कम छोड़े जाने से ऊंचाई के इलाकाें की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे यहां के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
मोहल्ला नयापुरा नैकाना, नैकानापुरा, ढपलानापुरा सहित कई ऊंचाई के मोहल्लाें में पेयजल आपूर्ति न होने से लोगाें को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि नयापुरा नैकाना के बाशिंदे तहसील चौराहा स्थित स्टैंड पोस्ट और दूरदराज के हैंडपंपाें से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। नयापुरा नैकाना निवासी रमाकांत, मजीद मंसूरी, कल्लू, रियाज, प्रेमचंद्र, दिनेश सक्सेना, सुंदरलाल आदि ने नियमित पेयजल आपूर्ति कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण टंकियाें में पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहा है। इससे पेयजल आपूति कम ही हो पा रही है। कल रात में टंकियां आधी भर पाईं। बिजली आपूर्ति सुधरने पर जल्द ही पेयजल आपूर्ति भी नियमित कराई जा सकेगी। ऊंचाई के इलाकाें में पानी कम क्याें पहुंच रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी।- जनार्दन सिंह, एक्सईएन जलनिगम।