{"_id":"44-180766","slug":"Mahoba-180766-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने ट्रेन यात्री के 31 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने ट्रेन यात्री के 31 हजार उड़ाए
Mahoba
Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। दिल्ली से पैसा कमाकर ट्रेन से महोबा लौट रहे एक ग्रामीण को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानाें ने 31 हजार रुपये उड़ा दिए। ग्रामीण को बेहोशी हालत में महोबा रेलवे स्टेशन में उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला देवबाग निवासी रमेश बरार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रविवार की रात वह महाकौशल एक्सप्रेस से दिल्ली से महोबा लौट रहा था। झांसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलते ही रास्ते में जहरखुरानाें ने उससे दोस्ती गांठ ली और नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। इसी बीच जहरखुरानाें ने उसकी जेब में पड़े 31 हजार रुपए निकाल लिए और चंपत हो गए।
महोबा रेलवे स्टेशन में ट्रेन रुकने पर ट्रेन में सवार श्रीनगर के ही कुछ लोगाें ने उसे पहचान लिया और बेहोशी हालत में रेलवे स्टेशन महोबा में उतारकर जीआरपी को इसकी सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने आनन फानन में उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनाें को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। होश में आने पर ग्रामीण ने बताया कि जून माह में उसकी बेटी की शादी थी, जिसके लिए पैसे कमाकर वह घर लौट रहा था।