फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बारिश ने बढ़ाई किसानाें की मुश्किलें

बारिश ने बढ़ाई किसानाें की मुश्किलें

Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। पिछले दो दिनाें से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओलावृष्टि व बारिश से दलहनी फसलें जमीन में बिछ गई हैं। वहीं लाही और सरसाें की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहै। इस पर किसान अपनी किस्मत को कोस रहा है।
विज्ञापन

इस साल अच्छी बारिश होने से किसान खुश नजर आ रहे थे। खेताें में लहलहा रही हरी भरी फसल देख किसान को अपने कर्ज की अदायगी की उम्मीद थी। परंतु दस दिन पहले हुई बारिश से फसल को भारी नुकसान हुआ। इधर दो दिनाें से फिर शुरू हुई बारिश और कोहरे ने किसानाें की रही सही कसर पूरी कर दी। इस बारिश से खेताें में पानी भरने के कारण मटर, मसूर सड़ रही है। वहीं तेज हवा से टमाटर व बैंगन के पौधे गिर जाने से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम शाह पहाड़ी के मुस्सू, बेटू का कहना है कि करीब 40 बीघा खेत में मटर, लाही, मसूर की फसल बोई थी। कई बार बेमौसम हुई बारिश से 70 फीसदी फसल खराब हो गई। बारिश ने किसानाें के अरमानाें पर पानी फेर दिया है। दमौरा के भान सिंह, छिद्दू, व मान सिंह कहते हैं कि इस साल कई-कई दिनाें तक बादल छाए रहने और बारिश से फसलें बर्बाद हो रही हैं। पसवारा के बद्री प्रसाद, छोटेलाल का कहना है कि इस साल फरवरी में हुई बारिश ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed