फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्रशिक्षण के बाद भी रोजगार नहीं

प्रशिक्षण के बाद भी रोजगार नहीं

Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
महोबा। सीओई/पीपीपी संचालित व्यवसायाें को एनसीवीटी मान्यता दिलाने, सीटीआई कराने और इन्हें सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानाें में मान्यता दिलाने की मांग को लेकर आईटीआई महोबा में छात्र-छात्राआें ने धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महोबा में धरने में छात्र सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सीओई/पीपीपी से संबंधित व्यवसायाें को सरकारी और गैर सरकारी संस्थानाें में मान्यता न होने के कारण प्रशिक्षण लेने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्राें ने इन व्यवसायाें को फिटर और इलेक्ट्रीशियन की तरह रेलवे, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, भेल, सेल सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानाें में मान्यता दिलाने की मांग की। साथ ही सभी व्यवसायाें की तरह इसे भी एनसीवीटी से मान्यता दिलाने की मांग उठाई। यही नहीं छात्राें ने सीओई/पीपीपी से मान्यता प्राप्त व्यवसायाें को सीटीआई कराए जाने और अन्य सभी विभागाें में भी इन ट्रेडाें को मान्य किए जाने की मांग की। धरने के बाद छात्राें ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालाें में मोहम्मद वसीम, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामनरेश आर्य, सतीश कुमार यादव, जयप्रकाश प्रजापति, शेख तारिक, पवन नगायच, देवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, संदीप कुमार, महेंद्र प्रसाद चौरसिया, रोहित, प्रेम अनुरागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed