{"_id":"44-118672","slug":"Mahoba-118672-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गरजा बुल्डोजर, कच्ची-पक्की दुकानें ढहाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गरजा बुल्डोजर, कच्ची-पक्की दुकानें ढहाईं
Mahoba
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर में अतिक्रमण अभियान के दौरान बुधवार को प्राइवेट और रोडवेज मार्ग पर सड़क किनारे कच्ची-पक्की और अस्थाई दुकानों को अतिक्रमण अभियान के दौरान ढहा दिया गया। सुबह से अपराह्न तीन बजे तक इस मार्ग पर बुल्डोजर गरजने से दुकानदार सहमे रहे। अतिक्रमण की चपेट में आने से करीब आधा सैकड़ा दुकानदाराें की रोजी-रोटी छिन गई।
अतिक्रमण अभियान की चपेट में बुधवार को मीना बाजार भी आ गया। सड़क के दोनाें तरफ गुमटियां, डिब्बे और पक्की दीवारें और दुकान बनाकर बीस सालाें से किए अवैध कब्जे को अतिक्रमण दस्ते ने ढहा दिया। इससे दुकानदाराें को भारी क्षति हुई। दुकानें ढहती देख कई दुकानदाराें के आंसू छलक पड़े। हालांकि अतिक्रमण अभियान में चल रहे अधिकारियाें ने दुकानदाराें को सामान हटाने का मौका दिया। अभियान के चलते तमाम दुकानदाराें की रोजी-रोटी छिन गई।
गौरतलब है कि पिछले माह से रुक-रुककर चल रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान पहले चरण में हमीरपुर चुंगे से आल्हा चौक तक दूसरे चरण में प्राइवेट बस स्टैंड से बाजार तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। तीसरे चरण में रोडवेज से प्राइवेट बस स्टैंड मार्ग पर चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान वर्षों से फुटपाथ पर गुमटी, डिब्बे और कच्ची-पक्की दुकानें बनाकर परिवार पाल रहे लोगाें को उजाड़ दिया। अतिक्रमण अभियान के दौरान अतिक्रमण दस्ते में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर विंध्यवासिनी राय, सीओ सदर अशोक कुमार, तहसीलदार महोबा, कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान पुलिस बल के अलावा पीएसी भी तैनात रही। जिससे कहीं पर भी विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई। लेकिन दुकानें उजड़ती देख वर्षों से जमे दुकानदाराें की आंखें नम हो गईं।