{"_id":"44-112831","slug":"Mahoba-112831-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप में शामिल दरिंदों को फांसी दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप में शामिल दरिंदों को फांसी दी जाए
Mahoba
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली में गैंगरेप की शिकार युवती की सिंगापुर के अस्पताल में मौत पर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। समाज सेवियों ने पतंजलि महिला समिति और भारत स्वाभिमान के बैनर तले रविवार को शहर के आल्हा चौक में यज्ञ कर युवती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर इंसानियत के नाम पर धब्बा बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की।
यज्ञ कार्यक्रम में जय सिंह परिहार ने कहा विडंबना है जिस देश में महिलाआें की पूजा होती है, उसी देश में सरेआम गैंगरेप हो रहे हैं। कहा युवती के साथ गैंगरेप करने वाले हैवानाें को गिरफ्तार कर फौरन फांसी दी जानी चाहिए थी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी द्विवेदी ने कहा हमें घर-घर में ऐसे यज्ञ करने हाेंगे। जिससे बच्चे संस्कारवान बन माताआें व बहनाें का सम्मान करना सीखें। राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा सरकार को सख्त कानून बनाने में देर नहीं करनी चाहिए। उन्हाेंने दिल्ली गैंगरेप के लिए जिम्मेदार दरिंदों को फांसी दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर सभी लोगाें ने यज्ञ में आहुतियां देकर युवती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम मेें जिला प्रभारी सुशील कुमार, महिला प्रभारी रेखा वर्मा, शिवकुमार गोस्वामी, कमलेश सोनी, पं. जगप्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे ।