{"_id":"44-112828","slug":"Mahoba-112828-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज उत्थान के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज उत्थान के लिए जागरूक किया
Mahoba
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज उत्थान और राजनीतिक चेतना के लिए समाज को जागरूक किया गया। लेकफैड घोटाले में बंद पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह को फर्जी मामले में फंसाने की कड़ी निंदा की गई।
नगर के रणधीर सिंह ज्ञान सरोवर विद्यालय में रविवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। बैठक में समाज उत्थान के लिए शैक्षिक वातावरण बनाने के साथ-साथ रोजगार परक आयाम सृजन पर चर्चा हुई। साथ ही नगर में खेलकूद और स्वच्छता के लिए समाज को एकजुट करने का आह्वान किया गया। दिसंबर में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन और गरीब असहायाें व वृद्धाें को कंबल और महिलाआें को साड़ी वितरण कार्यक्रम न होने पर निराशा जताई गई। कहा गया लेकफैड घोटाले में फंसे पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह को फर्जी मामले में जेल में भेजा गया है।
क्षत्रिय महासभा की बैठक में रमेश सिंह, शिवनाथ सिंह, ओमकार सिंह और कमल सिंह आदि ने कहा निर्दोष के जेल जाने से समाज के सैकड़ाें गरीबाें की कन्याएं विवाह से वंचित रह गई हैं। कल्लू सिंह, उदय सिंह, जय सिंह, प्रधानाचार्य अशोक सिंह, भागवत सिंह, पूरन सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।