{"_id":"44-105880","slug":"Mahoba-105880-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहस्र श्री गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज मेला कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहस्र श्री गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज मेला कल से
Mahoba
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरखारी महोबा। ऐतिहासिक सहस्र श्री गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला की व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन ने कमेटियां गठित कर उन्हे विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। मेला के दौरान दिन और रात चलने वाले सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा बिजली, सफाई और सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
बुंदेलखंड के कश्मीर कहे जाने वाले रियासती नगर चरखारी के ऐतिहासिक श्री गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज मेला की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 नवंबर को शुरू होने वाले मेला को भव्य स्वरूप देने के लिए पालिका प्रशासन दिन रात मेहनत करके मेला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने में जुटा है। दुकानाें के आवंटन की जिम्मेदारी पालिका कर्मी मोहम्मद सादिक और महावीर को दी गई है। बिजली और सफाई की देखरेख की जिम्मेदारी मोहम्मद इस्माइल को सौंपी गई। आयोजन के लिए मंच की व्यवस्था पालिका के अधिशासी अधिकारी शिवजी पांडेय, एकाउंटेंट परवेज और हेड क्लर्क नरेंद्र श्रीवास्तव को दी गई है। धार्मिक कार्यक्रमाें के आयोजन की बागडोर सतीश श्रीवास्तव को दी गई है। नगर पालिका चरखारी के अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुईनउद्दीन उर्फ मुइया ने बताया मेला क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में सब इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दुकानदाराें के लिए बिजली, पानी और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उन्हाेंने अधिक से अधिक व्यापारियाें से मेला में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।