{"_id":"5974daec4f1c1bfd308b4643","slug":"91500830444-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से दो की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। संक्रामक बीमारियां जानलेवा हो गई हैं। संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। तमाम मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ जुट रही है।
करीब सप्ताह भर से बदले मौसम के मिजाज से डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से खचाखच हैं। वार्डों में जगह कम पड़ जाने से गैलरी में बेड डालकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला घुसयाना निवासी हरिहर (68) को शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, बेलाताल निवासी रफीक अहमद (45) के बीमार होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल ले जाया गया। बाद में घर भेज दिया गया। शनिवार की रात को रफीक अहमद की मौत हो गई।