{"_id":"6983a25ca90cd12a1d0ea6cc","slug":"80-crore-rupees-will-be-spent-on-tourism-development-in-mangalgarh-fort-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122149-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 80 करोड़ से होगा मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 80 करोड़ से होगा मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास
Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध झीलों के शहर चरखारी में स्थित रियासतकालीन मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास को लेकर कवायद तेज हो गई है। 80 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास का काम कराया जाएगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है।
कस्बा चरखारी के ऐतिहासिक किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में महाराजा छत्रसाल के द्वितीय बेटे महाराजा जगतराज ने कराया था। मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। ताकि, यहां देश-विदेश के सैलानी आ सके। इसके लिए किले की आसपास की करीब 100 मीटर के दायरे में आने वाली भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के बाद यहां पर्यटन विकास से संबंधित कार्य शुरू होंगे। पर्यटन विकास का काम होने से यहां पर्यटन आएंगे और स्थानीय लोगों के रोजगार के द्वार खुलेंगे। किले के आसपास की भूमि के अधिग्रहण का काम अगले माह से शुरू कराया जाएगा। उधर, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव का कहना है कि चरखारी के मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास से संबंधित कार्य कराए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द ही पर्यटन विकास से संबंधित काम शुरू होंगे। इससे यहां सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू होगा।