फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   75 percent plots will be reserved for MSME units

Mahoba News: एमएसएमई इकाइयों के लिए आरक्षित होंगे 75 फीसदी भूखंड

Wed, 06 Nov 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 06 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
75 percent plots will be reserved for MSME units
महोबा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए निवेशक सम्मेलन के बाद निवेशकों के प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए निजी औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने को लेकर नई पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

निजी औद्योगिक पार्क में 75 फीसदी भूखंड एमएसएमई के तहत लगने वाले उद्योगों के लिए आरक्षित रहेंगे। निजी प्रवर्तकों की ओर से औद्योगिक पार्क के विकास के लिए क्रय की जाने वाली भूमि पर एमएसएमई नीति-2022 के तहत स्टांप शुल्क में सौ फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद अब जनपद में निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना की उम्मीद जगी है। यह औद्योगिक पार्क 10 से 50 एकड़ तक की भूमि पर विकसित होंगे। उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि औद्योगिक पार्क के विकास के लागत की गणना अधिकतम 50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में बाउंड्रीवॉल, फेंसिंग, आंतरिक मार्ग, नाली, बिजली कनेक्शन, ट्रांसफाॅर्मर, पेयजल, सीवेज आदि की भी व्यवस्था करनी होगी। पार्क के विकास के लिए दी जाने वाली धनराशि दो समान किश्तों में दी जाएगी।

प्रथम किश्त की 75 फीसदी धनराशि का उपयोग होने पर दूसरी किश्त जारी होगी। इससे अब एमएसएमई इकाइयों को स्थापित करने के लिए निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना महत्वपूर्ण है। इससे उद्यमियों को आसानी से भूखंड हासिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed