फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   70 years who have longed for water drop by drop, make them yearn with the injury of vote: Yogi

70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया है, उन्हे अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए: योगी

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
70 years who have longed for water drop by drop, make them yearn with the injury of vote: Yogi
महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा के डाक बंगला मैदान से चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महोबा मेरे ईस्ट भगवान गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली है। आल्हा ऊदल जैसे वीर योद्दाओं की जननी को मैं नमन करता हूं। 70 साल जिन्होंने बूंद-बूंद पानी को तरसाया, उन्हें वोट की चोट से तरसा दीजिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर नल की योजना साकार हो रही हैं। केन-बेतवा नदी को जोड़ने का काम कर रहे हैं, आने वाले दिनों में महोबा की माटी सोना उगलेगी। महिलाओं को गगरी लेकर पानी के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी हर घर में पानी पहुंचेगा। अब बुंदेलखंड पर्यटन का हब बनेगा। ये डबल इंजन की सरकार है, सभी को डबल राशन मिल रहा है, बसपा शासन में गरीबों का पूरा राशन हाथी खा जाता था। बुंदेलखंड में इतनी फैक्टरी लगाएंगे कि बुंदेलखंड के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होंगी बल्कि बाहर के लोग यहां काम के लिए आएंगे। भाजपा अब रुकने वाली नहीं है, अब भाजपा बुलेट ट्रेन की तरह चलेगी। अन्ना प्रथा की समस्या का पूरा समाधान होगा, गोवंशो का नस्ल सुधार कराया जायेगा। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने महोबा से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी और चरखारी सीट से बृजभूषण राजपूत को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed