फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   600 farmers were standing in lines, half disappeared after the chaos.

Mahoba News: लाइनों में लगे थे 600 किसान, अफरा-तफरी के बाद आधे हुए गायब

Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
600 farmers were standing in lines, half disappeared after the chaos.
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी की नैपुरा समिति में खाद वितरण के दौरान लंबी-लंबी कतारों में 600 किसान लगे थे। पहले खाद लेने को लेकर धक्का-मुक्की के बीच पुलिस के हवा में लाठियां भांजने से माहौल खराब हो गया। चार किसानों के घायल होने से अफरा-तफरी के बाद अधिकांश किसान चले गए। किसानों का कहना था कि उनकी रबी फसल पिछड़ रही है। खाद के लिए वह दस दिन से समितियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खाद की जगह लाठियां मिल रही हैं। इसको लेकर किसानों में आक्रोश दिखा और वह शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए। उधर, सहायक निबंधक सहाकारिता विनय कुमार तिवारी का कहना है कि जिले में अब तक 875 एमटी यूरिया, 2,807 एमटी डीएपी और 196 एमटी एनपीके का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा चुका है। बफर गोदाम में अभी 1,802 एमटी यूरिया व 1,379 एमटी डीएपी उपलब्ध है। इसके अलावा जिले 52 सहकारी बिक्री केंद्रों पर भी 313 एमटी यूरिया और 648 एमटी डीएपी मौजूद है। लेखपालों की मौजूदगी में टोकन व्यवस्था से खाद का वितरण कराया जा रहा है। बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक खाद की बिक्री हो चुकी है। पिछले वर्ष इस समय तक 1,546 एमटी डीएपी का वितरण हुआ था जबकि इस वर्ष 2,807 एमटी डीएपी बांटी जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,261 एमटी अधिक है।
विज्ञापन


लापरवाही पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी
महोबा। बी पैक्स समिति जैतपुर में खाद वितरण के दौरान मनमानी करने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम गजल भारद्वाज ने खाद वितरण के संबंध में निर्देश जारी किए थे। जिसमें 70 फीसदी खाद चेक पर और 30 फीसदी खाद नकद वितरित करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके बी पैक्स जैतपुर के सचिव मथुरा प्रसाद ने नियमों का पालन न करते हुए मनमाने तरीके से खाद का वितरण किया। नकद वालों को खाद न दिए जाने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सहायक निबंधक सहकारिता विनय कुमार तिवारी ने बताया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद ले जाते समिति के सचिव का वीडियो वायरल
महोबा। खाद की मारामारी के बीच कर्मचारियोंं की मनमानी भी सामने आ रही है। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें सचिव खाद की बोरी ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सचिव बाइक में बैठकर खाद की बोरी ले जा रहे हैं। खाद की बोरी को पशु आहार की बोरी में छिपाकर रखा गया है। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति बोरी पकड़े बैठा है। किसी किसान ने इसका वीडियो बनाते हुए उनसे सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। अधिकारी वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed