{"_id":"625078ed90f30f37902a07b5","slug":"60-lakh-plants-will-bring-greenery-mahoba-news-knp6901120183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए रोपित किए जाएंगे 60 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए रोपित किए जाएंगे 60 लाख पौधे
विज्ञापन
महोबा। पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए इस साल जिले में 60 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों का लक्ष्य तय कर दिया है।
जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने 60 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य विभागों को दिया है। पौधे लगाने के लिए जमीन का चयन कर समय पर गड्ढों की खुदाई, खाद मिट्टी भराई का कार्य सबसे पहले कराएं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह, अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग,प्रभागीय वनाधिकारी संजय मल्ल, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी चरखारी पीयूष जायसवाल, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ श्वेता पांडेय सहित, शिवकुमार गोस्वामी, राम किशोर सिंह अन्य उपस्थित रहे।
प्रत्येक छात्र करेगा पौधरोपण
डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधे लगाने के लिए दिया जाए। पौधे को पानी तथा अन्ना पशुओं से बचाव की जिम्मेदारी पौधे लगाने वाले व्यक्ति की होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर ऐसे पौधे लगाएं जिनको पशु नहीं खाते हैं।