फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   55 feet effigy will burn with fireworks in Dak Bungalow and grounds

Mahoba News: डाकबंगला और मैदान में आतिशबाजी के साथ जलेगा 55 फीट का पुतला

Sat, 12 Oct 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
55 feet effigy will burn with fireworks in Dak Bungalow and grounds
महोबा। दशहरा का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर में दो स्थानों पर चल रहीं रामलीलाओं में रावण वध होते ही विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए डाकबंगला और पुराने रामलीला मैदान में रावण के 55 फीट के पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें दशहरा के दिन आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा।
साहित्य परिषद की ओर से शहर के डाकबंगला मैदान में करीब पांच दशक से रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है। इस समय बड़े पर्दे पर रामानंद सागर कृत रामलीला दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

आयोजक मनीष जैदका ने बताया कि दशहरा को लेकर रावण का 55 फीट ऊंचा विशाल पुतला तैयार कराया गया है। जिसे रावणवध की लीला मंचन होते ही तेज आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। इसी तरह पान मंडी स्थित पुराने रामलीला मैदान में भी विशाल पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे
महोबा। शहर के पुराने रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला के मंचन में बृहस्पतिवार की रात सीताहरण और लंकादहन की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया कि मारीच स्वर्ण मृग बनकर पंचवटी में पहुंचता है।
माता सीता के कहने पर भगवान राम स्वर्ण मृग के पीछे चल देते हैं। इसी बीच रावण देवी सीता का हरण कर ले जाता है। इसके बाद राम-सुग्रीव मित्रता, बालिवध व लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।

लंका दहन होते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर मनोज तिवारी, मुकेश गुप्ता, मनोज नारायण, संगीतज्ञ अबोध सोनी, सुमंत शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed