{"_id":"602962408ebc3ee9171ab0c2","slug":"521-feet-lambi-tiranga-yatra-nikali-mahoba-news-knp61188616","type":"story","status":"publish","title_hn":"521 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाल पुलवामा हमले के शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
521 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाल पुलवामा हमले के शहीदों को किया याद
विज्ञापन
कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालते युवा
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की याद में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 521 फीट लंबी तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदों को नमन किया। घोड़े में तलवार लेकर सवार रानी लक्ष्मीबाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बे के श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना सिंह ने किया। छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर टोरियापुरा, किशोरगंज, गल्लामंडी, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, राजा वार्ड, टिलवापुरा, पुरानी तहसील होते हुए मेला ग्राउंड पहुंचे।
तिरंगा यात्रा के समापन पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर संयोजक राहुल वाजपेयी, प्रशांत सोनी, पंकज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. कौशल सोनी, उदित राजपूत, जयप्रकाश अनुरागी, महेंद्र सिंह, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में शामिल झांकियां- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन