{"_id":"6564dd5a9a5b8154a80b04f3","slug":"52-buffaloes-recovered-from-the-container-case-against-the-accused-driver-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3092-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कंटेनर से 52 भैंसे बरामद, आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कंटेनर से 52 भैंसे बरामद, आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर/बेलाताल। थाना अजनर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा। जांच में कंटेनर में भूसे की तरह भरी 52 भैंसे बरामद हुईं। जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि 10 की हालत गंभीर बनी हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बरामद पशुओं को अकौना गोशाला में छोड़ा गया है।
थानाध्यक्ष अजनर शिवआसरे को सूचना मिली कि पशु तस्कर एक कंटेनर में पशुओं को भरकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अरघटमऊ गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया। गुजर रहे कंटेनर को रोककर जांच की गई। इसमें भैंसे भूसे की तरह भरी मिलीं। 52 भैंसों में से तीन की मौत हो गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के जनपद दमोह से एक व्यक्ति के पशु लेकर उन्नाव जा रहा था। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका।
तब पुलिस ने सभी भैंसों को कंटेनर से उतारकर अकौना प्रधान के पति गोपाल के सुपुर्द किया। जिन्हें गोशाला में रखा गया है। मृत भैंसों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफनाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आरोपी गुड्डा खान उर्फ अहमद निवासी दमोह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कंटेनर को सीज कर जांच कराई जा रही है।