फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   किशोरी बालिका योजना के लांचिंग का हुआ लाइव प्रसारण

किशोरी बालिका योजना के लांचिंग का हुआ लाइव प्रसारण

Thu, 21 Feb 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
किशोरी बालिका योजना के लांचिंग का हुआ लाइव प्रसारण
किशोरी बालिका योजना लांच, दिखाया लाइव प्रसारण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। लोकभवन लखनऊ से गुरुवार को लांच किए गए किशोरी बालिका योजना कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संबोधित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से जिले के सभी चार विकास खंडों और पांच नगर पालिका व नगर पंचायतों के सभागार में देखा गया। जिसमें योजना से जुड़ी जानकारी बताई गई।
विकासखंड कबरई सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश को सुना गया। सीएम ने कहा कि समय से पहले स्कूल छोड़ने वाली बालिकाओं के लिए किशोरी बालिका योजना है। बालिकाओं के लिए सरकार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। किशोरियों के खानपान के लिए महीने में 25 दिन अरहर दाल, बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का, घी जैसी चीजें उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उनमें प्रोटीन और कैलोरी की जरूरत को पूरा किया जा सके। इस योजना से प्रदेश में पांच लाख से अधिक किशोरियां लाभान्वित होंगी। आठ मार्च से स्वास्थ्य परीक्षण की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्राम्य विकास आदि विभागों के आपसी समन्वय से सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इस योजना का लाभ 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहला आंगनबाड़ी का काम देश में यशोदा मैया ने किया था। राष्ट्र को मजबूत करने का काम आंगनबाड़ी के पास है। लाइव प्रसारण के दौरान सूचना विभाग द्वारा जिले के सभी विकास खंडों में उपस्थिति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुशासन के 22 माह नामक पुस्तिका का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. विभा पुरवार, बीडीओ दीपक यादव, एडीओ पंचायत अवधेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सीएल साहू, एडीओ शिवगोपाल सिंह, ज्योति चतुर्वेदी, साधना तिवारी के अलावा सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed