{"_id":"5c5da69ebdec222be73587bb","slug":"51549641374-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइंग प्रतियोगिता में शिवांगी और आलिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइंग प्रतियोगिता में शिवांगी और आलिया ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से कस्बे के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में परिवहन विभाग द्वारा ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवांगी राजपूत और जूनियर वर्ग में आलिया साहिल ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीती। विजेताओं को एआरटीओ ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत आयोजित ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता के मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि जीवन से बेशकीमती कुछ भी नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही व असावधानी से जान जा सकती है। जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो सकते हैं । उन्होंने छात्रों की कल्पनाशीलता व रचनाशीलता की तारीफ करते हुए कहा कि सभी छात्र प्रतिभावान हैं और नए तरीके से सोचते हैं। इसके बाद ड्राइंग एवं स्लोगन कंपटीशन में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
परिणाम की घोषणा करते हुए निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग में शिवांगी राजपूत को पहला , आदित्य पालीवाल दूसरा एवं भारती पालीवाल ने तीसरा स्थान पाया। वेदिका नगरिया एवं शिफा मंसूरी को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में आलिया साहिल ने बाजी मारी। रूपम पालीवाल ने दूसरा एवं खुशी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। एआरटीओ एमपी सिंह एवं प्रिंसिपल अमित कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अंत में एआरटीओ ने छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालय के चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के सुरेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
ड्राइंग प्रतियोगिता में शिवांगी और आलिया ने मारी बाजी
- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हुई ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता
- एआरटीओ ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत