{"_id":"5b6dcd864f1c1bde6d8b7552","slug":"51533922694-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद साहब पर कार्टून बनाने पर मुस्लिमों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद साहब पर कार्टून बनाने पर मुस्लिमों में गुस्सा
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नीदरलैंड के गीर्ट विल्डर्स द्वारा मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वाले को इनाम दिए जाने का ऐलान करते हुए अभद्र टिप्पणी की। जिसके विरोध में तहरीक तहफ़्फ़ुजे नामूसे रिसालत एक्शन ट्रस्ट के अध्यक्ष ग्यास उद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ों मुसलमान हवेली दरवाजा मैदान में एकजुट हुए और गीर्ट विल्डर्स के इस ऐलान का विरोध करते हुए तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
उपजिलाधिकारी राजेश यादव को सौंपेे ज्ञापन में बताया कि गीर्ट विल्डर्स वहीं शक्स है। जो पहले भी नीदरलैंड में मस्जिदों को बंद कराना चाहता था और कुरान में पाबंदी लगाकर नीदरलैंड में इस्लाम को खत्म करने की नापाक साजिशें करता रहा है। अब मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समुदाय में खासा आक्रोश है। गीर्ट विल्डर्स की इस टिप्पणी का मुस्लिम समाज निंदा करता है।
ज्ञापन में बताया कि किसी भी धर्म या धर्मगुरुओं को बुरा भला कहने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई इस तरह की टिप्पणी पर रोक नहीं लगी तो तहरीक तहफ़्फ़ुजे नामूसे रिसालत एक्शन ट्रस्ट महोबा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए। ज्ञापन देने वालों में ग्यास उद्दीन के अलावा, अलताफ हुसैन, न्याज मोहम्मद, मजीद अंसारी, इसराफील, अशफाक खां सहित तमाम लोग मौजूद रहें। एसडीएम ने ज्ञापन को प्रधानमंत्री को भेजे जाने का आश्वासन दिया। मुस्लिमों की भारी भीड़ देख पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
मोहम्मद साहब पर कार्टून बनाने पर मुस्लिमों में गुस्सा
-सैकडों की संख्या में एकजुट हुए मुस्लिमों ने जताई नाराजगी