फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दीपावली पर्व पर जीएसटी का असर, महंगाई बढ़ी

दीपावली पर्व पर जीएसटी का असर, महंगाई बढ़ी

Wed, 04 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर जीएसटी का असर, महंगाई बढ़ी

विज्ञापन
रोशनी के पर्व दीपावली पर जीएसटी का असर साफ दिखाई दे रहा है। चूना, कलई, रंग व डिस्टेंपर के दामों में तीस फीसदी का इजाफा हो गया है।

पर्व नजदीक आते ही घरों व दुकानों की रंगाई पुताई का काम तेज हो गया है, लेकिन दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर नहीं आ रही है।

दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। यही वजह है कि घरों व दुकानों को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है। बाजार में चूना, कलई, रंग व पेंट की दुकानें सजकर तैयार है।

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस दफा महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। जीएसटी लागू हो जाने से रंग, पेंट, डिस्टेंपर आदि के दामों में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों पर मंहगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



चूना व रंग विक्रेता नरेंद्र ने बताया कि जीएसटी लागू हो जाने से इस बार दाम बढ़े है। 6 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला चूना 10 से 12 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 15 रुपये वाली रंग की डिब्बी 25 रुपये की हो गई है। इसी प्रकार डिस्टेंपर के दामों में भी 25 फीसदी रेट बढ़े है।

डिस्टेंपर व पुताई सामग्री विक्रेता वीरेंद्र का कहना है कि पर्व नजदीक है, लेकिन ग्राहकों की आमद शुरू नहीं हो रही है। भारी मात्रा में माल मंगाया गया है।

दीपावली पर्व पर जीएसटी का असर, महंगाई बढ़ी
चूना, रंग व डिस्टेंपर के दामों में 30 फीसदी का इजाफा
रोशनी के पर्व पर महंगाई बढ़ने से अधिक ढीली करनी पड़ रही जेब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed