फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   51 thousand cusecs of water was released from Lahchura dam by opening six gates

Mahoba News: छह फाटक खोलकर लहचूरा बांध से 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Thu, 10 Jul 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
51 thousand cusecs of water was released from Lahchura dam by opening six gates
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में एक बार फिर जलस्तर बढ़ गया। मध्यप्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जनपद टीकमगढ़ में स्थित बानसुजारा बांध से छोड़ा गया 46,610 क्यूसेक पानी लहचूरा बांध में आ गया। हालात को देखते हुए लहचूरा बांध के छह फाटक खोलकर 51 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों, चरवाहों व मछुआरों को नदी के पास आने से रोका गया।
विज्ञापन


लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। इस समय लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब है। आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश, पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी पहले से ही लहचूरा बांध में आ रहा है। मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ में स्थित बानसुजारा बांध के सात फाटक चार-चार फीट की ऊंचाई से खोलकर 46,610 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी लहचूरा बांध में आ गया।
विज्ञापन

ऐसे में लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया। बांध में क्षमता से अधिक पानी आने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी के पास न आने के लिए सचेत किया गया। साथ ही लहचूरा बांध के छह फाटक पांच-पांच फीट की ऊंचाई से खोलकर 51 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 1,800 क्यूसेक पानी अर्जुन मुख्य नहर व 300 क्यूसेक पानी धसान मुख्य नहर में छोड़ा गया। उधर, अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बानसुजारा बांध से छोड़ा गया पानी लहचूरा बांध में आ गया। अतिरिक्त पानी को धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। आसपास के गांवों मेंं अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed