फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   51 couples holding hands of each Duje

51 जोड़ों ने थामे एक-दूजे के हाथ

Sat, 13 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 13 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
51 couples holding hands of each Duje
आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन की शुरूआत की। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत ने वर वधूओं को आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने गृह उपयोगी उपहार देकर नव युगलों को विदा किया।
विज्ञापन


 
नवीन गल्ला मंडी परिसर में दृढ़ोमर वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्म्ेालन में पंडितों ने 51 जोड़ों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दांपत्य जीवन बंधन में बांधा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ- साथ मध्य प्रदेश से समाज के सैकड़ों सजातीय बंधु कार्यक्रम में पहुंचे
विज्ञापन



वैश्य समाज की ओर से वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया। वर- वधु के साथ आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।


मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत ने नव युगलों के सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष सरोज गुप्ता, विमल गुप्ता, सावित्री गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता गौरीशंकर गुप्ता ने  सामूहिक विवाह संपन्न कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहे नव युगल-- रामजी राठ, प्रियंका पनवाड़ी, मोनू मगरौल आकांक्षा पनवाड़ी, रोहित छतरपुर, सीमा अजयगढ़ पन्ना, आलोक सुगिरा मीरा रिरूआ राठ, रामकिशन पनवाड़ी आरती सतारी, पुनीत महोबा वंदना मझलवारा, महेंद्र सुगिरा प्रेमवती विजयपुर, संजय चरखारी स्वाती उन्नाव, रविंद्र महोबा नीतू दिल्ली, निशा बांदा, देवनाराण हमीरपुर गीता राठ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed