{"_id":"5b6dcd8a4f1c1b8f3e8b614b","slug":"41533922698-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में आई बजरंग सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में आई बजरंग सेना
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 44 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर एवं जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन यादव को समर्थन देने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बजरंग सेना के अध्यक्ष रणवीर पटैरिया एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने अनशन का समर्थन करते हुए आरपास की लड़ाई का ऐलान किया।
अनशन स्थल पहुंचे रणवीर पटैरिया ने कहा कि यह कहना गलत है कि मध्य प्रदेश के लोग बुंदेलखंड राज्य के खिलाफ हैं। सच्चाई ये है कि अभी तक वहां सही नेतृत्व नहीं मिला। अब वहां बजरंग सेना पृथक बुंदेलखंड की लड़ाई लड़ेगी। हम 15 अगस्त के बाद छतरपुर, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, दमोह व दतिया में अभियान छेड़ेंगे। शुरूआत छतरपुर से होगी। सबसे पहले पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए प्रथानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। आज कुलपहाड़ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नदीम खान, कोषाध्यक्ष पवन नामदेव भी अपने साथियों के साथ अनशन स्थल पहुंचे। इस मौके पर जिला अधिवक्ता समिति के महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार, पूर्व सभासद प्रेम साहू, पूर्व सैनिक कृष्णा शंकर जोशी, के एस शुक्ला, लल्लू साहू, सुभाष चौरसिया , आत्मा राम, लालजी त्रिपाठी, तनुज गंगेले, अतुल पाठक, नरेन्द्र नामदेव. सचिन शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड राज्य के लिए सामूहिक मुंडन 12 को
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को बुलंद करने के लिए आल्हा चौक स्थित अनशन स्थल पर 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामूहिक मुंडन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पिछले 44 दिन से लगातार अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व सुखनंदन यादव ने बताया कि अभी तक मुंडन के लिए डेढ सौ से अधिक लोग अपना पंजीकरण करवा चुके है।
पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में आई बजरंग सेना
- मध्यप्रदेश के छतरपुर से अनशन स्थल पहुंचे कार्यकर्ता
- 15 अगस्त के बाद एमपी के बुंदेलखंड में शुरू होगा आंदोलन