{"_id":"5b5c96864f1c1b4b748b763c","slug":"41532794502-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज और मर्ज से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज और मर्ज से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में कर्ज और मर्ज से परेशान महिला किसान ने शुक्रवार को घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के सात बेटे और दो बेटियां हैं।
ग्राम बिलरही निवासी कुंवरबाई (45) पत्नी वृंदावन कुशवाहा पिछले बीस साल से मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका ग्वालियर में इलाज भी चल रहा था। तीन साल पहले महिला ने भूमि विकास बैंक से अपने नाम का 1.20 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवाया था। महिला के पास सात बीघा जमीन थी, जबकि उसके पति वृंदावन कुशवाहा के पास चार बीघा जमीन है लेकिन पति के ऊपर भूमि विकास बैंक का 60 हजार रुपये कर्ज है। लगातार सूखा पड़ने के कारण महिला किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर सकी। इधर कर्ज की अदायगी न हो पाने और लाखों रुपये इलाज में खर्च होने के बाद भी महिला को आराम न मिलने से वह खासा परेशान रहती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को परिवार के लोग खेतों में गए थे। तभी महिला ने दोपहर के समय घर में जहर खा लिया। शाम को परिजनों के आने पर उसने जहर खाने की बात बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर देर शाम को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला किसान की मौत से घर में गमगीन माहौल बना हुआ है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कर्ज और मर्ज से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान
-महिला के ऊपर भूमि विकास बैंक का 1.20 लाख रुपये था कर्ज