{"_id":"5ac9002c4f1c1bbc618b6261","slug":"41523122220-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर 9 अप्रैल से चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर 9 अप्रैल से चक्का जाम की चेतावनी
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चेतावनी दी कि आठ अप्रैल तक रोडवेज कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद नौ अप्रैल से प्रदेशव्यापी कामबंद हड़ताल करेगा। साथ ही चक्का जाम कर दिया जाएगा। यह निर्णय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में परिवहन निगम के नियमित व संविदा कर्मचारियों का आर्थिक शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि उन्हीं के अथक प्रयास से चार वर्षों से लगातार परिवहन विभाग लाभ अर्जित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से कई बार वार्ता होने के बाद भी सिर्फ कोरे आश्वासन दिये गए। आजतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इससे मजबूरन हड़ताल और चक्का जाम का निर्णय लिया गया।
रोडवेज परिषद के प्रांतीय सदस्य रिजवान अहमद ने संविदा चालकों परिचालकों को चरणबद्ध तरीके से नियमित देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों का आज तक निराकरण नहीं किया गया और न ही एसीपी लगाई गई। इस मौके पर अवध बिहारी निगम, इरशाद अहमद, अजय तिवारी, प्रमोद पांडेय, शहादत हुुसैन, भूपेंद्र सिंह, जेपी पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
-रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक में लिया निर्णय