फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   350 applications received to become young entrepreneurs350 applications received to become young entrepreneurs

Mahoba News: युवा उद्यमी बनने के लिए आए 350 आवेदन

Tue, 29 Jul 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
350 applications received to become young entrepreneurs350 applications received to become young entrepreneurs
महोबा। उद्योग विभाग की ओर से सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सोमवार को शहर के सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 350 युवाओं ने स्वयं का काम शुरू करने के लिए आवेदन किया। अब विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच कर ऋण स्वीकृति को फाइल बैंकों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग महेश चंद्र सरोज ने योजना की जानकारी दी। बताया कि इस योजना का लाभ लेकर युवा स्वयं का काम शुरू कर सकते हैं। पांच लाख रुपये तक की परियोजना के लिए चार वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याज व गारंटी मुक्त ऋण मिलेगा। इसमें लाभार्थी को 10 फीसदी स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया कराई गई। योजना का लाभ लेने के लिए 350 युवा आगे आए।
विज्ञापन

-----------------
बैंक से कर्ज न मिलने से युवा मायूस
महोबा। पहरा गांव निवासी संदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत एक माह पहले आवेदन किया। स्वयं का काम शुरू करने के लिए डीजे सिस्टम खरीदना है। उसका आवेदन ऋण स्वीकृति के लिए एचडीएफसी बैंक भेजा गया लेकिन आज तक बैंक ने ऋण नहीं दिया। ऐसे में स्वयं का काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कर्ज मिले तो शुरू करें कारोबार
महोबा। बम्हौरीखुर्द गांव निवासी ठाकुरदास का कहना है कि उसे रेडीमेड कपड़ों का काम शुरू करना है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। काम शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये की जरूरत है। ऋण के लिए आर्यावर्त बैंक फाइल भेजी गई लेकिन आज तक ऋण नहीं मिला। इससे वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed