{"_id":"6a27136c63e5f7a3b5072264","slug":"268-passengers-caught-travelling-without-tickets-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126003-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिना टिकट यात्रा कर रहे 268 यात्रियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिना टिकट यात्रा कर रहे 268 यात्रियों को पकड़ा
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन महोबा में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वाले 268 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 1.75 लाख जुर्माना वसूला गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में सोमवार को स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स, स्टेशन परिसर व ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। साथ ही ट्रेनों में व्यापक जांच की गई।
महिला और दिव्यांग कोचों में सवार यात्रियों के टिकट चेक किए गए। जांच के दौरान स्टेशन परिसर व ट्रेनों में गंदगी फैलाने, नियमों की अवहेलना करने और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान यात्रियों से अपील की गई कि वैध टिकट लेकर यात्रा करें।