फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   22 lakh ki chori

शिक्षक दंपति के आवास से नगदी समेत 22 लाख रुपये की चोरी

Sat, 29 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
22 lakh ki chori
गौरहारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने शिक्षक दंपती के घर से 1.25 लाख रुपये समेत करीब 22 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन मकान की छत व आंगन में गहरी नींद में सोते रहे। सुबह लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

गौरहारी गांव निवासी जीतेंद्र राजपूत व उसकी पत्नी सरकारी शिक्षक है जबकि पिता गोविंद राजपूत 70 बीघा भूमि में खेती-किसानी के साथ पिपरमेंट प्लांट चलाते हैं। शुक्रवार की रात परिजन छत व आंगन में लेटे थे जबकि गोविंद का बड़ा पुत्री आनंद शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। तभी चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखी नगदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी गौरहारी शिवरतन गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित गोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर मकान से 1.25 लाख रुपये के साथ पत्नी व दोनों बहुुओं के आभूषण चोरी कर ले गए। बताया कि अंगूठी, हार, जंजीर, चूड़ी, मंगलसूत्र, झुमकी समेत करीब 400 ग्राम वजन के सोने के आभूषण व एक किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed