फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   22.58 crore would be spent to excavate 50 ponds

50 तालाबों की खुदाई में खर्च होंगे 22.58 करोड़ रुपये

Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
22.58 crore would be spent to excavate 50 ponds
तालाब - फोटो : अमर उजाला

जल बचाओ अभियान के  तहत तालाबों के गहरीकरण और सिल्ट सफाई के कार्य में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन ने बताया कि जिले के 50 तालाबों का जीर्णोद्धार दो यूनिटों के माध्यम से प्रारंभ करा दिया गया है। जिसमें 22.58 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मौदहा बांध यूनिट में ब्लाक कबरई के 22, चरखारी के 8, जैतपुर के 5, पनवाड़ी ब्लाक के एक तालाब की खुदाई का काम प्रारंभ करा दिया गया है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि दो करोड़ की लागत से आठ तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है।
विज्ञापन


अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग जिन तालाबाें की खुदाई कर रहे हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही मौके पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाए जाएं। तालाबों की पैमाइश लेखपाल, कानूनगो से कराई जाए। जिलाधिकारी ने तालाब खुदाई के समय मिट्टी नालों के ऊपर न डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्यथा की स्थिति में रिकवरी कराई जाएगी। तालाब की मेड़बंदी बनाकर पौधरोपड़ कराया जाए। उन्होंने किड़ारी तालाब की खुदाई कराने वाली कार्यदाई संस्था मौदहा यूनिट को प्राथमिकता से खुदाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि तालाब के अंदर पट्टे हैं, तो उन्हें निरस्त किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, एडीएम संतोष कुमार राय, एसडीएम एसपी राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed