फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   2059 Czech farmers covered

2059 किसानों को बांटी चेक

Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
2059 Czech farmers covered
उप जिलाधिकारी तहसील परिसर में आयोजित अनुदान वितरण कैंप के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को हर हाल में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। पिछले वर्ष ओलावृष्टि में बर्बाद हुई किसानों की फसलाें का सर्वे कराया गया था। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई थी। जिसके तहत प्रभावित तहसील क्षेत्र के आठ गांवाें के 2059 किसानों को 1.47 करोड़ रुपये की राहत राशि शासन द्वारा भेजी गई है। तहसीलदार रामजी ने कहा कि राहत राशि नुकसान के हिसाब से किसानों को वितरित की जा रही है। असिंचित भूमि के लिए 4.5 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और सिंचित क्षेत्र के लिए नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने ग्राम बुधवारा, कनौरा, गड़ौरा, घटेरा, दादरी, पुरवा जैतपुर, गुढ़ा, सगुनिया सहित आठ गांवाें के 2059 किसानों को राहत राशि की चेक  वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed