{"_id":"5c796837bdec224ba94b8071","slug":"201551460407-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 परिवारों को सोलर पावर पैक संयंत्रों का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 परिवारों को सोलर पावर पैक संयंत्रों का किया वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) के अंतर्गत विकासखंड कबरई के ग्राम अतरारमाफ में शुक्रवार को सोलर पावर पैक संयंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एवं सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने विद्युत संयोजन से वंचित 12 परिवारों को सोलर पावर पैक संयंत्र वितरण किए।
समारोह में परियोजना अधिकारी नेडा राकेश पांडेय ने बताया कि भारत सरकार की सौभाग्य योजना की संकल्पना, जिसमें प्रत्येक घर को ऊर्जीकृृत किए जाने की प्रतिबद्धता है। इस योजना के तहत ऐसे ग्राम व मजरे जहां विद्युत लाइन से ऊर्जीकरण किया जाना संभव नहीं है और अंतिम घर व परिवार विद्युत की मूलभूत आवश्यकता से वंचित है, ऐसे घरों को सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृृत किया जा रहा है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम एवं टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा ग्राम अतरारमाफ, नरेड़ी, मसूदपुरा, बसौठ, बैहारी, ऐंचाना, गुड़ा एवं सिजहरी के मजरों में कुल 84 परिवारों को निशुल्क सोलर पावर पैक संयंत्र के लिए चिन्हित किया गया है। शुक्रवार से इस अभियान की शुरूआत सांसद और विधायक ने ग्राम अतरारमाफ से की। यूपी नेडा महोबा द्वारा 200 वाट क्षमता के सोलर पावर पैक संयंत्र का वितरण कराया गया। सोलर पावर पैक में 100 वाट क्षमता के दो सोलर पैनल, 80 एएच क्षमता की एक लीथियम आयन मेंटीनेंस फ्री बैट्री, पांच एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा एवं मोबाइल चार्जिंग पोर्ट है। इस मौके पर टाटा प्रोजेेेक्ट लिमिटेड के जिला प्रबंधक विनय सिंह, सोलर प्रतिनिधि गौतम, ग्राम प्रधान अतरारमाफ पुष्पेंद्र पटैरिया सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
12 परिवारों को दिए गए सोलर पावर पैक संयंत्र