फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   रॉयल्टी समस्या को लेकर भाजपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रॉयल्टी समस्या को लेकर भाजपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
रॉयल्टी समस्या को लेकर भाजपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रॉयल्टी समस्या को लेकर भाजपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


कबरई (महोबा)। क्रशरों से गिट्टी की निकासी पर नियम विरुद्ध तरीके से थोपी गई रॉयल्टी व्यवस्था समाप्त कर पहाड़ों से माल निकासी पर रायल्टी लगाने की मांग को लेकर क्रशर मालिकों ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देकर बंदी की कगार पर खड़े उद्योग को बहाल कराने की मांग की है।

क्रशर मालिकों की रविवार को आरजेएस क्रेशर प्लांट में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बालकिशोर द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व में उप खनिज परिवहन नियमावली 1963 के तहत पहाड़ों से कच्चे माल की निकासी पर रॉयल्टी देने की व्यवस्था थी चूंकि रॉयल्टी पहाड़ पट्टा धारकों को दी जाती है इसलिए वे ही रॉयल्टी जारी करते रहे हैं। शासन ने नियम विरुद्घ तरीके से पहाड़ों से रॉयल्टी हटाकर क्रशरों से गिट्टी की निकासी पर लगा दी, जो अभी भी चल रही है। शासन को रायल्टी व्यवस्था पूर्व की भांति करना चाहिए। ताकि क्रशर उद्योग को बंद होने से बचाया जा सके। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को सौपा। जिसमें क्रशर उद्योग को बहाल करने के लिए रॉयल्टी की उचित ब्यवस्था कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने संगठन से बात कर करवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed