{"_id":"60a012bd8ebc3ed2a87af9b1","slug":"2-mahila-samet-12-ghayal-mahoba-news-knp62862181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने महिलाओं समेत चार को मारी टक्कर, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने महिलाओं समेत चार को मारी टक्कर, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/श्रीनगर। बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर बाइक की टक्कर से पैदल घर जा रही महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है। वहीं अन्य सड़क हादसों में दंपति समेत आठ लोग घायल हैं।
थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी कल्लू यादव के पुत्र की एक सप्ताह बाद शादी है। शादी से छह दिन पहले होने वाली खेतों से मिट्टी लाने की रस्म पूरी करने के लिए परिवार व गांव की महिलाएं मिट्टी लेकर लौट रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में रेखा रानी (40), तेजा देवी (30), पप्पू देवी (25) व वृद्ध तख्त सिंह (65) घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेखारानी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर किया है। दुर्घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में शहर के डाक बंगला निवासी वासुदेव (43) अपनी पत्नी अखिलेश (41) के साथ किसी कार्य से बाइक से बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसी तरह पलेरा टीकमगढ़ निवासी हृदेश (06), रायनपुर चरखारी निवासी धीरेंद्र (22), सूपा निवासी मुकेश (27), महेबा कबरई निवासी लाला (45), राठ निवासी उमा सिंह (25) व चरखारी निवासी बंटालाल (61) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।