{"_id":"5b608cbc4f1c1b827d8b5c5a","slug":"191533054140-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड्डेमील में बच्चों को पोषणयुक्त भोजन खिलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड्डेमील में बच्चों को पोषणयुक्त भोजन खिलाने के निर्देश
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मिड्डेमील एवं वृक्षारोपड़ समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें डीएम ने अपर जिलाधिकारी, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को मिड्डे-मील में बच्चों को पोषणयुक्त भोजन खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी। हिदायत दी कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी व खाद्य विपणन अधिकारी को खाद्यान्न के उठान एवं वितरण, बीएसए को रसोइयों के मानदेय व उनकी समस्याओं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी को भोजन बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, फल व दूध की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय कर बच्चों को मिड्डे- मील के तहत हर हाल में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विद्यालय में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस का प्रयोग किया जाए।
वृक्षारोपड़ समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण के लिए पांच अगस्त तक शत प्रतिशत गड़्ढों करा दिए जाए। ताकि 15 अगस्त को एक साथ 11 लाख पौधों को रोपित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार एक एक पौधे की जियो टैगिंग की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने खर्च से कम से कम एक पौध लगाकर सरकार द्वारा संचालित एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना में सहभागिता करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, सीएमओ डॉ. सुमन, प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों को पोषणयुक्त भोजन खिलाने के निर्देश
- डीएम ने पांच अगस्त तक पौधरोपड़ के लिए शत प्रतिशत गड्ढे खुदवाने के दिए निर्देश