फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   स

Tue, 07 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
स
महोबा। सांसद आवास के पीछे लाल मौरंग के पहाड़ में सांसद के गुर्गों द्वारा जेसीबी से की जा रही खुदाई का विरोध करने पर सांसद के गनर सहित कुछ लोगों ने पड़ोसियों पर पथराव कर दिया। पहाड़ पर अवैध खनन का कवरेज करने पहुंचे टीवी चैनल पत्रकारों पर भी पथराव कर दिया, जिससे एक पत्रकार बुरी तरह घायल हो गया जबकि पड़ोसियों ने घर में घुसकर जान बचाई। सांसद के गनर समेत अन्य लोंगों के खिलाफ कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर प्राइवेट बस स्टैंड रोड पर हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का मकान है। मकान के पीछे लाल मौरंग का पहाड़ स्थित है। पहाड़ मकान से सटा होने के कारण सांसद के गुर्गें मकान के पीछे अवैध कब्जा करने की गरज से लाल मौरंग के पहाड़ को जेसीबी मशीन से काट रहे थे। पहाड़ की मौरंग आस पास के लोगों के दरवाजे पर पहुंचने से उनके रास्ते बंद होने लगेे। जिसका पड़ोसियों जागेश्वर, श्रवण कुमार गुप्ता, बाबूराम ने विरोध ने किया। इससे नाराज सांसद के गुर्गों ने पथराव कर पड़ोसियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम समाज के पहाड़ में जेसीबी मशीन चलाकर अवैध कब्जा किए जाने और पड़ोसियों पर पथराव किए जाने की सूचना मिलने पहुंचे टीवी चैनल के पत्रकारों से सांसद के व्यक्तिगत गनर धीरेंद्र सिंह फौजी सहित अन्य लोगों से कहा सुनी हो गई। इस पर सांसद के गनर सहित कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे एक टीवी चैनल का पत्रकार अनुज शर्मा घायल हो गया जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर राजेश यादव, सीओ सदर जितेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने इधर उधर तलाश की लेकिन आरोपी भाग खड़े हुए। अनुज शर्मा की तहरीर पर सांसद के व्यक्तिगत गनर धीरेंद्र सिंह फौजी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आने पर एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा गया था। सांसद के कुछ लोगों द्वारा मशीन चलाए जाने की जानकारी मिली थी। जिसे बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ों पर अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की जाएगी। सांसद पुष्पेंद्र चंदेल के मोबाइल नंबर पर कई बार काल की लेकिन फोन नहीं उठा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ खोदकर कब्जा कर रहे भाजपा सांसद के गुर्गों ने किया पथराव, एक घायल
-सांसद के व्यक्तिगत गनर समेत अन्य लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
-सांसद आवास के पीछे पहाड़ को खोदकर कब्जा करने का किया जा रहा था प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed