फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   18 absent teachers sallery will be cut

अनुपस्थित मिले 18 शिक्षकों का वेतन काटा

Wed, 11 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा। Updated Wed, 11 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों के निरीक्षण के दौरान 18 शिक्षकों के गैरहाजिर मिलने पर बीएसए ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। इनमें से ज्यादातर प्रशिक्षु हैं। बीएसए ने प्रशिक्षु टीचराें को चेतावनी दी है कि भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा, जिला समन्वयक अश्विनी कुमार मिश्रा समेत आठ लोगाें की टीमों ने विभिन्न विद्यालयाें का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बघारी के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु अध्यापक पवन कुमार, विनोद कुमार अनुपस्थित पाए गए। उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


 उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भगारी में सहायक अध्यापक अजमत अली नवोदय विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी दर्शाकर चले गए थे। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। कन्या प्राथमिक विद्यालय सुरहा में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार बिना सूचना के एक फरवरी से कार्यालय ड्यूटी में संबद्ध रहे। सहायक अध्यापक शंकरलाल हस्ताक्षर कर सफाई प्रशिक्षण दर्शाकर गायब हो गए। इनका भी एक दिन का वेतन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक विद्यालय सुरहा के प्रधानाध्यापक सुंदरलाल छह फरवरी को हस्ताक्षर कर सफाई अभियान प्रशिक्षण दर्शाकर अनुपस्थित हो गए। इनका भी एक दिन का वेतन काटा गया। प्राथमिक विद्यालय बबेड़ी में प्रधानाध्यापक कौशल्या देवी भी हस्ताक्षर करने के बाद अनुपस्थित मिलीं। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बबेड़ी में महिला अनुदेशक अंजना सिंह अनुपस्थित थीं। उनका एक दिन का वेतन काटा गया। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ग्योड़ी में सहायक अध्यापक सत्येंद्र अनुपस्थित पाए गए। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय नवीन ग्योड़ी में प्रशिक्षु रंजना देवी, नरेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षु योगिता मिश्रा को चेतावनी दी गई।

प्राथमिक विद्यालय ग्योड़ी खोड़ा में सहायक अध्यापक प्रशिक्षु गीतांजलि नदारद थीं। प्राथमिक विद्यालय खन्ना में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुमन देवी तबीयत खराब दर्शाकर गायब हो गईं। प्रशिक्षु क्षमा गुप्ता भी अनुपस्थित थीं। प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती मवई खुर्द में प्रशिक्षु शैलेंद्र कुमार पाठक अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय चिचारा में प्रशिक्षु अध्यापक छाया देवी अस्वस्थ होने के कारण चली गईं थीं। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया कि एबीएसए को सूचना क्यों नहीं दी गई। कन्या प्राथमिक विद्यालय चिचारा के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु प्रियंका त्रिपाठी आकस्मिक अवकाश दर्शाकर विद्यालय से गायब हो गईं। किसी अधिकारी को सूचना नहीं दी गई। सभी पर बीएसए ने कार्रवाई की है।


मोबाइल से होगी उपस्थिति की जांच
बीएसए ने टीचराें की उपस्थिति की जांच को एनपीआरसी और एबीआरसी को जिम्मेदारी सौंपी है। जो नियमित प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से मोबाइल पर इसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed