फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 13 Mar 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
महोबा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सुचारू रूप से संपंन कराने के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने जिले के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की समीक्षा बैठक की। जिसमें बूथों की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही बूथ क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से उनके क्षेत्रों में स्थापित मतदेय स्थलों व बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कहा कि पूर्व में सेक्टर मजिस्ट्रटों द्वारा एएमएफ पोर्टल पर सुविधाओं को पुन: चेक करने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 13 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और मूलभूत संशाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान मतदेय स्थलों पर बिजली, पेयजल, फर्नीचर, रैंप, शौचालय, सड़क तथा मोबाइल नेटवर्क आदि की बस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। इस मौके पर पीडी आरएस गौतम, डीएफओ रामजी रॉय, सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ आईए सिद्दीकी, केके सिंह, रामकृष्ण पांडेय समेत सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed