फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   नोडल अधिकारी ने नकल करते छात्र को दबोचा

नोडल अधिकारी ने नकल करते छात्र को दबोचा

Wed, 13 Mar 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने नकल करते छात्र को दबोचा
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में नकलचियों के पकड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को नोडल अधिकारी ने श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय कुलपहाड़ से एक नकलची को मॉडल पेपर के 11 पन्नों के साथ दबोच लिया। जिसकी कापी सीलकर विश्वविद्यालय को भेजी गई। जिले के 15 केंद्रों में महाविद्यालयों की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। मंगलवार को पहली पाली में बीए द्वितीय संस्कृत, एमए अर्थशास्त्र व बीकॉम द्वितीय वर्ष के मनी एंड फाइनेंशियल सिस्टम के प्रश्नपत्र हल कराए गए। परीक्षाओं के दौरान जिले के नोडल अधिकारी प्रो. सुशील बाबू के नेतृृत्व में गठित उड़ाका दल ने श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय कुलपहाड़ में बीकॉम के छात्र को नकल करते पकड़ लिया। पहली पाली में पंजीकृत 822 परीक्षाथियों में से 808 ने परीक्षा दी जबकि 14 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीए प्रथम वर्ष संस्कृत व एमए संस्कृत के प्रश्नपत्र हल कराए गए। जिसमें पंजीकृत 1402 छात्र-छात्राओं में से 41 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed