फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, खेत में मिला शव

किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, खेत में मिला शव

Tue, 05 Feb 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, खेत में मिला शव

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहजना मौजे में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रीता सिंह का कहना है कि मौत संदिग्ध लग रही है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
चरखारी कोतवाली के मोहल्ला सोहरयाव निवासी बस्सू यादव (70) पुत्र हरि सिंह यादव की सोहजना मौजे में जमीन है। वह खेत में रखवाली कर रहा था। तभी सोमवार की रात को वह खेत में ही आग से सेक रहा था। सुबह उसका शव खेत के पास पड़ा मिला। मृतक के बेटे भारत सिंह यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता खेत में रखवाली कर रहे थे। सुबह जब मैं खेत पहुंचा तो शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने संदिग्ध अवस्था में मौत बताई है। बेटे ने बताया कि पिता के ऊपर तीन लाख रुपये केसीसी का कर्ज था। जो बढ़कर पांच लाख रुपये हो गया। कई सालों से सूखा पड़ने के कारण खेती न हो पाने के कारण कर्ज बढ़ता गया। किसान की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव
-पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed