फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   17 players from the district will play in the divisional cricket tournament.

Mahoba News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के 17 खिलाड़ी

Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
17 players from the district will play in the divisional cricket tournament.
महोबा। शहर के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 बालक वर्ग की जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो आगामी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में साईं इंटर कॉलेज, ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज, डीएवी महोबा, संत जेम्स इंटर कॉलेज व पीएमश्री गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मंडलीय प्रतियोगिता के लिए रोबी, कृष्णा, अनीस, मोहित, प्रिंस, जान सिंह, रुद्र, समीर, चित्रांश, अनस खान, आदित्य, आशीष, संतोष, रौनक, आयुष, अनुभव और राजेश का चयन किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच इरफान, रवि, निशांत सिंह, अंकित कुशवाहा और विनीता देवी की मौजूदगी में प्रतियोगिता कराई गई। जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत ने चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास व अनुशासन के साथ मंडलीय प्रतियोगिता की तैयारी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed