{"_id":"5c8a9d3dbdec22143d396a05","slug":"161552588093-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने के लिए युवा दल आया आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने के लिए युवा दल आया आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कबरई क्षेत्र के आसपास ट्रकों के फंस जाने से आएदिन जाम लग जाता है। जिससे चार-चार घंटे तक जाम में फंसे रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को रोते बिलखते और वृद्धों को परेशान देखकर क्षेत्र के आधा दर्जन युवकों ने युवा दल बनाकर जाम में फंसे लोगों को निजात दिलाने की मुहिम शुरू कर दी है। अब जाम लगने पर तत्काल युवा दल मौके पर पहुंचकर एक छोर से दूसरे छोर तक गाड़ियों को एक तरफ से निकलवाएगा। इससे अब लोगों को घंटों लगे रहने वाले जाम से जल्द निजात मिल जाती है।
गौरतलब है कि कबरई से प्रतिदिन करीब दो हजार ट्रक गिट्टी ले जाने के लिए वाया बांदा से निकलते है। प्रतिदिन वाहनों का आवागमन बना रहने से और मटौंध-कबरई के बीच सड़क का निर्माण चलने के कारण ट्रक आए दिन बेतरतीब खड़े हो जाने से घंटों जाम लग जाता है। जिसकी कोई घंटों सुध लेने वाला तक नहीं है। अब युवा दल ने नई मुहिम शुरू की है। जाम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को युवा दल ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया है। जिससे जाम लगते ही तत्काल उन्हें मोबाइल पर सूचना मिल जाती है और युवा दल के सभी साथी तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा सके।