{"_id":"5c743819bdec22739b06b40b","slug":"161551120409-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का आदेश बेअसर नहीं हुई सचिव की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का आदेश बेअसर नहीं हुई सचिव की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम का आदेश बेअसर नहीं हुई सचिव की नियुक्ति
महोबा। कबरई विकासखंड के ग्राम पंचायत मवई खुर्द में तैनात सचिव की नियुक्ति सरकारी टीचर पद पर हो जाने के बाद सचिव ने गांव में आना जाना बंद कर दिया। जिससे विकास कार्य ठप हो गए है। डीएम ने सचिव को निलंबित कर दूसरे ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश के बाद भी आजतक डीपीआरओ ने दूसरे सचिव की नियुक्ति नहीं की।
कबरई विकासखंड के ग्राम मवई खुर्द में सचिव पद पर विवेक खरबार की तैनाती थी। सचिव ने बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर पद के लिए परीक्षा दी और उत्तीर्ण होने के बाद उसकी अध्यापक पद पर पोस्टिंग हो गई। जिससे टीचर ने ग्राम विकास अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी ने इस पद पर किसी दूसरे की नियुक्ति नहीं की।
परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम सहदेव की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और जिला पंचायत राज अधिकारी को सचिव को निलंबित कर उसके स्थान पर दूसरे ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती के एक सप्ताह पहले आदेश दिए थे लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी डीपीआरओ ने दूसरे ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती नहीं की। सीडीओ हीरा सिंह का कहना है कि सचिव ने त्याग पत्र दे दिया है। जल्द ही नए सचिव की पोस्टिंग मवई खुर्द में कराई जाएगी।