{"_id":"5c45f9a8bdec227389634800","slug":"161548089768-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह ने लगाया अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत बरबई में विमल स्वयं सहायता समूह ने इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। बकरी पालन समूह ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। समूह के अध्यक्ष रामबालक प्रजापति के नेतृत्व में जगदीश, शिवकुमार, रामऔतार, राममिलन, सियाराम, राजेश, विमल आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह लोग गरीब मजदूर हैं और अंत्योदय कार्डधारक हैं। आरोप है कि उनके साथ बीमा के नाम पर बकरियां मरने के बाद बैंक अधिकारियों द्वारा सुविधा शुल्क लेकर ठगी की गई। अब बैंक द्वारा कर्ज अदा न करने पर कुर्की के आदेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर अवैधानिक वसूली बंद कराए जाने की मांग की है।
स्वयं सहायता समूह ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
स्वयं सहायता समूह ने लगाया अवैध वसूली का आरोप