फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तैयारियां पूरी, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

तैयारियां पूरी, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

Sun, 29 Jul 2018 09:12 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
तैयारियां पूरी, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय
फोटो 29 एमएएचपी 01 परिचय-द्घादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में पूरी हुई तैयारियां
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेेंगे शिवालय
- सावन के पहले सोमवार पर शिवमंदिरों में जुटेगी भक्तों की भीड़
- जल, दूध, शहद से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 30 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। इस दौरान शिवालय हर हर महादेव व बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे। भक्त जल, दूध, शहद व बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक कर माथा टेकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा।
सावन मास में शिवभक्ति का विशेष महत्व है। यही वजह है कि हर कोई इस माह शिव की भक्ति में लीन रहता है। 30 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गई है। रंगाई पुताई के साथ मंदिर के मार्ग को दुरुस्त कराया गया है, ताकि पूजा अर्चना करने आने वाले भक्तों को परेशानी न हो। शहर के द्घादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, करिया पठवा स्थित शिवमंदिर, बडी चंद्रिका स्थित शिवमंदिर, शिवतांडव मंदिर आदि शिव मंदिरों में एक माह तक चलने वाले सावन मास को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को भोर से ही महिलाओं, युवतियों व भक्तों की शिव मंदिरों में भीड़ जुटेगी। भक्त विविध प्रकार से भगवान शिव का अभिषेक कर माथा टेकेंगे और मनोकामनाएं पूरी होने का वरदान मांगेगे। पूरे दिन शिव मंदिर घंटा घड़ियाल की आवाज से गुंजायमान रहेंगे। सावन के सोमवार को लेकर मंदिरों में अधिक भीड़ होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। शहर के मुख्य मार्ग में पड़ने वाले बलखंडेश्वर मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों के साथ ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे। जो वाहनों की पार्किंग उचित स्थान पर कराकर यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
विशेष पुण्यफलदाई है भगवान शिव का पूजन
ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी बताते है कि सावन मास में शिवभक्ति का अधिक महत्व है। एक साल तक प्रदोष ब्रत रखने से जो पुण्यफल मिलता है उससे अधिक सावन के सोमवार का ब्रत रखकर भगवान की पूजा अर्चना करने का महत्व है। भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करें और भांग चढ़ाए जिससे भगवान प्रसन्न होते है। पूजा अर्चना भोर चार बजे से पूरे दिन करने का मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed