{"_id":"5b0eebcf4f1c1b906e8b56b0","slug":"161527704527-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठान न होने से क्रय केंद्रों में भरा गेहूं, खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठान न होने से क्रय केंद्रों में भरा गेहूं, खरीद प्रभावित
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र हाउसफुल, खरीद रुकी
केंद्रों में भरा पड़ा गेहूं, खरीद रुकी
- गोदामों में जगह का अभाव बताकर खरीद से हाथ खड़ा कर रहे केंद्र प्रभारी
- दो माह में 48 फीसदी ही हो सकी गेहूं खरीद
06 परिचय- खरीद केंद्रों में उठान न होने से भरा गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में दो माह बीतने के बाद भी 50 फीसदी गेहूं खरीद नहीं हो सकी। ऐसे में खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। 45 केंद्रों में गेहूं से गोदाम भरे पड़े हैं। गेहूं की उठान न होने से केंद्र प्रभारियों ने हाथ खड़े कर दिए है। सैकड़ों किसान क्रय केंद्रों में गेहूं बेचने को चक्कर लगाने को मजबूर है।
जनपद में कृषकों को गेहूं उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए स्थापित 45 केंद्रों में एक अप्रैल से गेहूं खरीद का अभियान शुरु हुआ। गेहूूं लक्ष्य खरीद 47300 मीट्रिक टन निर्धारित कर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। दो माह गुजरने के बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष 48 प्रतिशत ही खरीद हो सकी।
पिछले 10 दिन से जिले के अधिकतर केंद्रों ने गेहूं खरीद ठप है। दैवी आपदा और सूखा की मार से प्रभावित इस जिले मे गेहूं की उपज कम हुई है। किसान केंद्रों में जाने के बाद मायूस लौट रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष खरीद अबतक 50 फीसदी खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि कम वाहन होने की वजह से उठान नहीं हो पा रहा है। जिससे क्रय केंद्रों के गोदाम में जगह की कमी के चलते खरीद कई केंद्रों में प्रभावित होने की जानकारी मिल रही हैं।