फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी पलटी, महिला समेत आठ घायल

अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी पलटी, महिला समेत आठ घायल

Sun, 03 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी पलटी, महिला समेत आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग पर एक दर्जन यात्रियों से भरी क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलाें को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। एक यात्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

रविवार दोपहर एक क्रूजर गाड़ी महोबा से एक दर्जन से अधिक सवारियां भरकर चरखारी जा रही थी। चरखारी से एक किमी पहले दादी के खुड़ा के समीप क्रूजर चालक संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों में श्रीनगर निवासी रामकुमार (20), कुरौराडांग निवासी रोशन (15) पुत्र कड़ोरी, रोशनपुरा निवासी मोतीलाल (70), महोबा निवासी अनंतराम (20) पुत्र प्रेमनारायण, मकरबई निवासी नरेश पुत्र मुन्नीलाल, बांदा निवासी फूलकुमारी पत्नी रामनरेश, पड़ोरा निवासी प्रकाश पुत्र नंदू सहित आठ लोग शामिल है। डाक्टरों ने मोतीलाल की हालत नाजुक होने पर उसे महोबा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed