फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1600 buses for PM rally, Irrigation Department will give money

पीएम की सभा में 1600 बसें पहुंचायेंगी भीड़, सिंचाई विभाग देगा पैसा

Mon, 15 Nov 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
1600 buses for PM rally, Irrigation Department will give money
महोबा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महोबा में 19 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए जिला प्रशासन ने 1600 बसों की डिमांड की है। डीएम मनोज कुमार ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बसें उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही भुगतान सिंचाई विभाग द्वारा करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

19 नवंबर को पीएम मोदी पुलिस लाइन के पास बने ग्राउंड से बुंदेलखंड की सबसे बड़ी अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसमें महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट के योजनाओं के लाभार्थी और आमजन पहुंचेंगे। गांव-गांव से लोगों को लाने और घर तक पहुंचाने के लिए डीएम नेे राज्य सड़क परिवहन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर 1600 बसें उपलब्ध कराने को कहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूट धाम मंडल बांदा को 18 नवंबर को बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा है और भुगतान सिंचाई विभाग द्वारा अदा करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

इधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि बसों के लिए खर्च के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर जिलाधिकारी ने पत्र लिखा है तो शासन से ही तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात करोड़ से ज्यादा की राशि होगी खर्च
क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार एक बस का एक दिन का किराया 22,081 रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो 18 और 19 नवंबर दो दिन में 7.06 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।

जिलाधिकारी महोबा ने शासन को पत्र लिखा है। हमारे रीजन में 1600 बसें नहीं हैं। विभाग में वार्ता चल रही है, शायद प्राइवेट बसें पहुंचेंगी। अगर रोडवेज की बसें जाती हैं तो एक दिन का एक बस का किराया 22,081 रुपये है।
- अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूट धाम मंडल बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed