फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सीएचसी कबरई में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी

सीएचसी कबरई में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी

Wed, 19 Jun 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी कबरई में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी
कबरई (महोबा)। शासन के निर्देश पर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने आए राहत आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई का निरीक्षण किया। जगह-जगह गंदगी देख नोडल अधिकारी भड़क गए। अस्पताल के प्लास्टर रूम में जंग लगी कैंची मिलने पर डॉक्टरों को जमकर फटकारा।
विज्ञापन

सीएचसी के निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने अस्पताल की जाम नालियों में बह रहे गंदे पानी, फ्रंट गेट में लगे एसी के पाइप से बह रहे पानी, जगह-जगह लगे कबाड़ के ढेर व साफ-सफाई पर बेहद असंतोष जताया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सीएमओ डॉ. सुमन को निर्देश दिए। सालों से कबाड़ में जंग खा रही जीप की नीलामी न होने, आवासीय परिसर में कर्मचारियों व डॉक्टरो के न रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आवासीय भवनों का आवंटन कराने और निष्प्रयोज्य भवनों को गिराकर मैदान बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में सभी जगह नेट के पर्दे हटवाकर प्लेन रंगीन कपड़े के पर्दे लगवाने को कहा। निरीक्षण के दौरान दिलीप पांडेय ने अस्पताल में समुचित इलाज न कर मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ को अस्पताल में ही स्वास्थ्य सेवाएं देने और जरूरी होने पर ही रेफर किए जाने के निर्देश दिए। डॉक्टरों व स्टाफ की कमी होने पर उन्होंने शासन स्तर से तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉक्टरों व स्टाफ को अनिवार्य रूप से अस्पताल परिसर में रहने और मोबाइल नंबर के साथ आवास पर नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed