{"_id":"5ceadddbbdec2207456352ee","slug":"155889614010-mahoba-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी से संक्रामक बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रही हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में उल्टी, दस्त व बुखार के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को डायरिया की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में दर्जनों मरीज भर्ती हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की खासी भीड़ रही।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटेवर निवासी चित्रकोटी (70) पत्नी बद्रीसिंह को शनिवार की शाम उल्टी, दस्त व बुखार की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कबरई थाना क्षेत्र के गांव बीला दक्षिण निवासी लक्ष्मण (47) पुत्र फुलवा के तेज बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा रविवार को सुभाषनगर निवासी प्रिंसी (07), पसवारा निवासी देवकी (28), समदनगर निवासी पूनम (18) समेत आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप से बचाव के साथ खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें। धूप में निकलते समय पूरे शरीर को अच्छी तरह से ढक लें।